कोल्डड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए मांगे, वीडियो वायरल करने की धमकी दी




लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कानपुर नगर से दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 11 अप्रैल को इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सोनू सिंह उर्फ सोनू वर्मा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी और उसके साथियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की। साथ ही इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने की धमकी भी दी गई। मामले में इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार को इंदिरानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी चकेरी के लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा उर्फ सोनू सिंह (43) को कानपुर नगर के नया गंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *