कौशांबी में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहे:थोक विक्रेताओं ने भी जताया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन




कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को पूरे जिले में एक दिवसीय बंदी रखी। यह बंदी ऑनलाइन दवा बिक्री और औषधि व्यापार व जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले अन्य गंभीर मुद्दों के समाधान न होने के विरोध में की गई थी। केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी, जो कि आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश और ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने का आग्रह किया था। सरकार द्वारा इस पर कोई पहल न होने के कारण 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंदी का असर कौशांबी में भी देखने को मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष बाला जी केसरवानी ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण दवा व्यापार चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। इससे देश भर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और उन पर आश्रित चार से पांच करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है।
इसी को लेकर संगठन के आह्वान पर दवा कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपद के दवा कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी के अध्यक्ष नीलकंठ अग्रहरि, सचिव घनश्याम केसरवानी, राहुल यादव, सचिन केसरवानी, मन अंसारी, सुरेश अग्रहरि, मानिक यादव, श्री संत चौरसिया और आकाश केसरवानी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा के लिए जिले भर में लोग इधर-उधर भटकते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *