![]()
कौशांबी के मंझनपुर पीएचसी में डॉक्टरों और संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार होगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी, महामंत्री जितेंद्र परमार, कोषाध्यक्ष नीरज और अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Source link
कौशांबी में दो माह से वेतन न मिलने पर हड़ताल:दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं रहीं प्रभावित, मरीज हो रहे परेशान















Leave a Reply