![]()
कौशांबी जिले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। यह घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक गोलू ने उससे प्रेम संबंध स्थापित किए थे। युवती के अनुसार, गोलू उसे दो दिन पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती का आरोप है कि गोलू उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। जब उसने दूसरे धर्म का होने के कारण शादी से इनकार किया, तो युवक ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। युवती की तलाश करते हुए उसका परिवार आरोपी युवक के घर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस डर से पीड़िता के पिता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।हालांकि, इस पूरे मामले में सीओ सदर शिवांक सिंह का बयान घटना को संदिग्ध बताता है। सीओ सिंह के अनुसार, युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने घर की छत से खुद कूदी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती मोहल्ले के एक युवक से प्रेम करती थी, जो दूसरे समुदाय का था। पिता द्वारा शादी से इनकार करने के बाद युवती शनिवार सुबह अपने घर की छत से कूद गई। सीओ ने युवती द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घायल युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Source link
कौशांबी में युवती तीसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर:शादी से इनकार पर फेंके जाने का आरोप; पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा














Leave a Reply