कौशांबी में सूखे कुएं में गिरी बालिका:फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद निकाला, सीएचसी कड़ा में भर्ती




कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव में गुरुवार रात एक 14 वर्षीय किशोरी सूखे कुएं में गिर गई। अंधेरे के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई। गांव की रूबी (14), पुत्री वीरेंद्र सरोज, ट्यूबवेल के पास खेत में बने सूखे कुएं में गिर गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। देखें, 3 तस्वीरें… सूचना मिलते ही कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया है। किशोरी की हालत अब स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *