![]()
खंडवा के बड़गांव भीला रोड़ पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कोचिंग से घर लौट रहे छात्र और छात्रा की स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों छात्र पुलिया से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान छात्र रोड़ पर गिरा और छात्रा नाले में गिरते हुए पुल से लटक गई। पुलिया की गहराई कम होने से दोनों की जान बच गई। हालांकि लड़के के पैर में चोट आई है, जबकि पीछे बैठी छात्रा भी स्कूटी समेत नीचे गिर पड़ी थी। इसके बाद युवक ने छात्र को हाथ देकर बाहर निकाला। पुलिया के आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। देखें तस्वीरें सीसीटीवी में स्कूटी फिसलते हुई दिखाई दी सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र और छात्रा स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। दोनों कोचिंग गए हुए थे। जैसे ही वे बड़गांव भीला रोड़ स्थित पुलिया से गुजर रहे थे, स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई और सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में काफी मशक्कत के बाद स्कूटी को नाले से बाहर निकाला गया। सुरक्षा इंतजाम नहीं, पहले भी हो चुके हादसे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुलिया पर सुरक्षा के लिहाज से न तो जाली लगाई गई है और न ही किनारों पर मजबूत दीवार बनाई गई है। इसी कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। पास की कॉलोनी के रहने वाले हैं छात्र-छात्रा जानकारी के मुताबिक घायल छात्र और छात्रा पास ही की बजरंग नगर कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों शनिवार सुबह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना मोघट रोड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से स्कूटी को नाले से बाहर निकाला गया।
Source link
खंडवा में पुलिया से नीचे गिरी स्कूटी, वीडियो:छात्र सड़क पर गिरा तो छात्रा नाले में जा लटकी, कोचिंग से घर लौटते वक्त हादसा















Leave a Reply