![]()
खंडवा के मोरटक्का चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर हादसे के बावजूद बाल-बाल बच गया। हादसा ओंकारेश्वर रोड पर नहर के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गोबर खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रॉली में भरा गोबर खाद सड़क पर फैल गया और उसके नीचे एक महिला और युवक दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। महिला की मौके पर मौत स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को ट्रॉली और खाद के नीचे से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे का LIVE रेस्क्यू वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण और राहगीर युवक को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बच्चे समेत चार लोग थे बाइक पर जानकारी के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे में बच्चा भी घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही मोरटक्का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।
Source link
खंडवा में बाइक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटी:महिला की मौत, नीचे दबे युवक को लोगों ने वाहन उठाकर बचाया; VIDEO















Leave a Reply