![]()
मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन ने मंगलवार को अवधपुरी स्थित खजूरी कलां आवासीय प्रोजेक्ट की साइट विजिट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। साइट पर काम कर रहे हर मजदूर का बीमा होना चाहिए। प्रोजेक्ट की डिजाइन के स्तर पर और बेहतर काम किया जाए। उन्होंने एसटीपी, पानी निकासी और पेय जल को लेकर जानकारी भी ली। 26 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट
अवधपुरी में 26 एकड़ में “खजूरी हाउसिंग प्रोजेक्ट” निर्माणाधीन है। पिपलानी-रायसेन 4 लेन पर बने इस प्रोजेक्ट में कुल 147 मकान हैं। इसमें 3बीएचके के 77 डूप्लेक्स, 48 ट्रिप्लेक्स 3बीएचके और 22 ट्रिप्लेक्स 4 बीएचके के हैं। इस प्रोजेक्ट में मकानों की बुकिंग चल रही है।
Source link
खजूरीकलां हाउस प्रोजेक्ट देखने पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष:भोपाल में 147 मकानों का प्रोजेक्ट; पेयजल-सीवेज पर ज्यादा फोकस














Leave a Reply