![]()
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धुरी-बंधी में रविवार शाम एक युवक गहरे पानी से भरी खदान में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। रात का घना अंधेरा और खदान की अत्यधिक गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रही है। डूबे हुए युवक की पहचान ग्राम धुरी निवासी दुर्गेश कुशवाहा (लगभग 26), पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। रविवार शाम दुर्गेश खदान के पास गया था, जहां पैर फिसलने या अन्य कारणों से वह सीधे खदान के गहरे पानी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में ओझल हो चुका था। 100 फीट गहरी खदान में रातभर चला रेस्क्यू अभियान घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कटनी से एसडीईआरएफ की टीम को रवाना किया। प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेषज्ञ दल आवश्यक अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों, बोट और लाइफ जैकेट के साथ मौके पर पहुंचा। खदान की गहराई जमीनी स्तर से लगभग 100 फीट नीचे है और इसका रास्ता भी बेहद संकरा है, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता ने बताया कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण है। रात का समय होने के कारण घने अंधेरे में पानी के भीतर देखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी मुस्तैदी और सावधानी के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है। टॉर्च-सर्च लाइट के सहारे चला रहे रेस्क्यू अभियान अंधेरे और चुनौतियों के बावजूद टॉर्च और सर्च लाइट के सहारे देर रात तक खोजबीन जारी रही। प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद है और सुबह होने पर बचाव कार्य की गति और बढ़ाई जाएगी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस का बल भी मौके पर कानून व्यवस्था संभालने और रेस्क्यू में मदद के लिए तैनात है। खदान के चारों ओर ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्लीमनाबाद पुलिस और रेस्क्यू टीम के संपर्क में हैं और पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यदि रात में सफलता नहीं मिलती है, तो आज सोमवार और अधिक संसाधनों के साथ सर्चिंग ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा।
Source link
खदान में डूबा युवक, रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:कटनी के धुरी-बंधी में 100 फीट गहरी; SDRF ने संभाला मोर्चा, अंधेरे से बढ़ी मुश्किलें















Leave a Reply