![]()
खरगोन जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के तहत दवा कारोबार बंद रहा। इस दौरान 600 से अधिक मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े व्यवसायी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। दोपहर 11:30 बजे, मेडिकल व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल बचत के संदेश का समर्थन करते हुए अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। दवा कारोबारी तांगे और ई-रिक्शा से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने ऑनलाइन दवा कारोबार से स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर खतरों का हवाला देते हुए इसे तत्काल बंद करने का आग्रह किया। उनका मानना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से केमिस्टों के साथ-साथ आम जनता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एसोसिएशन ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से नकली दवाएं भी बेची जा रही हैं, जिसका असर देशभर के 12 लाख केमिस्टों पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो दुकानें बंद करने के बाद चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र छाजेड़ और शहर अध्यक्ष शैलेश महाजन ने कहा कि यह देश के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने जोर दिया कि दवा कारोबार सभी नियमों के अंतर्गत ही होना चाहिए, जैसा कि केमिस्ट वर्तमान में कर रहे हैं।
Source link
खरगोन में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल:600 मेडिकल स्टोर्स बंद, जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने तांगा-ई रिक्शा पर रैली निकाली















Leave a Reply