![]()
खरगोन जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन जारी है। इसी क्रम में रविवार को खरगोन विधानसभा प्रभारी ओम सिलावट ने खरगोन ब्लॉक के 11 गांवों का दौरा किया। इन गांवों में रणगांव, दाबड़, सुरपाला, इच्छापुर, पिपरी, घोटिया, बनिहार, ऊन, नंदगांव रोड, डालका और सिनखेड़ा शामिल हैं। श्री सिलावट ने यहां बैठकें कर पंचायत कमेटियों का गठन किया और कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व घटाने की प्रक्रिया समझाई। बैठकों के दौरान, सिलावट ने कहा कि संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें। अगले चरण में प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे
विधानसभा प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि अगले चरण में नवगठित कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिससे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष परसराम पाटीदार और अन्य ब्लॉक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Source link
खरगोन में कांग्रेस की 11 पंचायत कमेटियां गठित:विधानसभा प्रभारी ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-घटाने की प्रक्रिया समझाई















Leave a Reply