खरगोन में गैस टंकी चुराकर कार से इंदौर ले गए:5 हजार की चोरी में 8 लाख की कार जब्त, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार




खरगोन जिले के सुखपुरी क्षेत्र में रसोई गैस संकट के बीच चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने गैस टंकी चोरी के आरोप में इंदौर निवासी नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गैस टंकी और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 8 लाख रुपए कीमत की हुंडई ऑरा कार जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक घर से रसोई गैस सिलेंडर चोरी किया था। चोरी के बाद दोनों आरोपी सिलेंडर को कार में रखकर इंदौर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर से चोरी की गैस टंकी और कार बरामद कर ली। CCTV और मुखबिर से मिला सुराग मेनगांव थाना प्रभारी एमआर रोमडे ने बताया कि चोरी की घटना 7 मई को हुई थी, जबकि इसकी शिकायत 14 मई को दर्ज कराई गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर के लोकनायक नगर, छत्रीपुरा निवासी यश पिता राजेश कमले और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गैस टंकी और वारदात में उपयोग की गई हुंडई ऑरा कार जब्त कर ली है। शनिवार शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *