![]()
खरगोन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार रात जिला कांग्रेस ने मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में रात 7:30 बजे राधावल्लभ मार्केट से श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा तक रैली निकाली गई। मशाल रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक को सरकार और सिस्टम की गंभीर लापरवाही बताया। NTA को ‘मृत’ मानकर दी श्रद्धांजलि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को ‘मृत परीक्षा सिस्टम’ बताते हुए प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों और अभिभावकों के समर्थन में दो मिनट का मौन भी रखा गया। रवि नाईक ने कहा कि डॉक्टरों के प्रवेश की महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई लापरवाही का खामियाजा लाखों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक से छात्रों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। देखिए तीन तस्वीरें… ‘जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं’ जिलाध्यक्ष नाईक ने कहा कि परीक्षा एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार लोगों और संबंधित अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मशाल रैली में जिला और शहर कांग्रेस के 300 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
Source link
खरगोन में नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन:मशाल रैली निकाली, NTA को बताया ‘मृत परीक्षा सिस्टम’, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि














Leave a Reply