![]()
खरगोन में भीषण गर्मी का जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में भी 11 बजे के बाद तक लू के थपेड़े महसूस किए गए, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। गर्मी के कारण शहर की कुंदा नदी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जिला अस्पताल में अभी तक हीट वेव क्लिनिक शुरू नहीं हो पाया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुजरात और राजस्थान से आ रही शुष्क हवाएं गर्मी बढ़ा रही हैं। 20 मई तक ऐसी ही भीषण गर्मी का असर बने रहने की संभावना है। ओपीडी का आंकड़ा 900 पहुंच गया
इस भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 900 तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 200 अधिक है। मरीजों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने लोगों से हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनने और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में हीट वेव क्लिनिक भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
Source link
खरगोन में 44.5॰ पहुंचा पारा, रात में भी चली लू:भीषण गर्मी से कुंदा नदी सूखने की कगार पर, अस्पताल की ओपीडी बढ़कर 900 पहुंची
















Leave a Reply