![]()
छतरपुर में खराब परीक्षा परिणाम देने वाले सरकारी और निजी स्कूलों पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब परिणाम वाले प्राचार्यों, हेडमास्टरों और शाला प्रभारियों की बैठक लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों की पढ़ाई और भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेरेंट्स को भी सुझाव दिए- बच्चों को स्कूल भेजें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में छात्रों की अनुपस्थिति के कारण रिजल्ट खराब हुआ है, वहां शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। इन स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश
बैठक में कई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शासकीय उमावि बमनौराकला के प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि रोकने तथा अंग्रेजी शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर सागर को भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं शासकीय हाई स्कूल निमानी, बाजना, कुटौरा और गौरिहार सहित कई स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को हटाने और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा बरेठी, बड़ामलहरा, ठकुर्रा, मउसहानियां, रनगुवां, नौगांव और राजनगर सहित कई स्कूलों के संस्था प्रमुखों की वेतन वृद्धि रोकने और वेतन कटौती के निर्देश भी जारी किए गए। कुछ स्कूलों के प्राचार्यों को मई माह का आंशिक वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। 5वीं और आठवीं तक के कई स्कूलों की मान्यता रद्द करने के निर्देश
कलेक्टर ने कक्षा 5वीं और 8वीं के खराब परिणाम वाले स्कूलों पर भी सख्ती दिखाई। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के कई शाला प्रभारियों की वेतन वृद्धि रोकने और वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। साथ ही 0 से 50 प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षा 5वीं के 14 और कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कक्षा पहली में कम नामांकन पर भी चिंता जताई गई। कलेक्टर ने बड़ामलहरा और ईशानगर के बीईओ को चाइल्ड ट्रैकिंग ऐप के माध्यम से बच्चों का सर्वे कर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।
Source link
खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि-रोकी:छतरपुर में अतिथि-शिक्षक-होंगे-ब्लैकलिस्ट, 5वीं-8वीं के 41 निजी स्कूलों की मान्यता खत्म करने के निर्देश















Leave a Reply