![]()
हरदा जिले में 15 जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण शुरू हो गया है। कृषि उप संचालक जे.एल. कास्दे ने किसानों से इस प्रणाली का उपयोग कर खाद खरीदने की अपील की है। खरीफ 2026 के लिए इतना स्टॉक मौजूद
खरीफ मौसम वर्ष 2026 के लिए जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरक उपलब्ध हैं। इनमें 9905 मीट्रिक टन यूरिया, 1566 मीट्रिक टन डीएपी, 2579 मीट्रिक टन एनपीके, 713 मीट्रिक टन एमओपी और 4964 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है। फार्मर आईडी होना जरूरी
ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक खरीदने के लिए फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। जिन किसानों के पास अभी तक फार्मर आईडी नहीं है, उन्हें अपने हल्का पटवारी से संपर्क कर इसे बनवाना होगा। पोर्टल पर दिए गए हैं कई विकल्प
वर्तमान में ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें वन अधिकार पट्टा धारक, राजस्व पट्टा धारक, सिकमी किसान, धार्मिक ट्रस्ट, मृत किसान, बिना फार्मर आईडी वाले किसान, एग्रीकल्चर फार्म, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अथवा विश्वविद्यालय और असक्षम किसान शामिल हैं। ई-टोकन बुक कर खरीदें खाद
उप संचालक जे.एल. कास्दे ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे खरीफ मौसम 2026 के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर आसानी से उर्वरक खरीदें।
Source link
खाद लेने के लिए बुक करना होगा ई-टोकन:हरदा में वितरण शुरू, फार्मर आईडी से ही मिल सकेगा उर्वरक















Leave a Reply