![]()
ग्वालियर के हजीरा चौराहा स्थित होटल करिश्मा पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे खाना न मिलने पर फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने मामले में एक बदमाश सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज गौड़ अपने साथी करण बाथम को गोली चलाने के लिए उकसा रहा था। पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें वह “मार दे इनको आज” कहते हुए नजर आ रहा है। खाना न मिलने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, होटल संचालक रवि सिंह उर्फ सोनू देर रात शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक दो बाइक से पहुंचे और खाना मांगने लगे। होटल बंद होने और तंदूर ठंडा होने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने गाली-गलौज की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान करण बाथम ने कट्टा निकालकर होटल संचालक पर गोली चलाई, जो बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद आरोपियों ने होटल के शटर और काउंटर में तोड़फोड़ भी की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने शुरू की अन्य आरोपियों की तलाश
एसएसपी ग्वालियर ने बताया कि मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
Source link
खाना नहीं मिलने पर फायरिंग करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार:ग्वालियर में होटल संचालक पर सीधे गोली चलाई थी, बमुश्किल बची जान














Leave a Reply