![]()
शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड के ग्राम खेरपुरा में शासकीय खेल मैदान और शमशान भूमि पर कथित अवैध मुरम उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि गांव की सरकारी जमीन से दिन-रात मशीनों के जरिए मुरम निकाली जा रही है। इससे खेल मैदान गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है और शमशान भूमि भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उत्खनन तत्काल बंद कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बच्चों के खेल मैदान में बने बड़े गड्ढे
ग्रामीणों के मुताबिक, खेरपुरा ग्राम पंचायत में सर्वे नंबर 472, 473, 474 और 475 की शासकीय भूमि पर लगातार खुदाई की जा रही है। गांव के बच्चों के लिए यही एकमात्र खेल मैदान था, लेकिन अब वहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सरपंच पुत्र अमर सिंह ने बताया कि लगातार हो रहे उत्खनन से बारिश के दौरान हादसों का खतरा बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि गड्ढों में पानी भरने से बच्चों के डूबने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। शमशान भूमि प्रभावित होने का भी आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस जगह से मुरम निकाली जा रही है, वह गांव की शमशान भूमि भी है, जहां अंतिम संस्कार किए जाते हैं। यदि इसी तरह अवैध उत्खनन चलता रहा तो भविष्य में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम भेजकर सीमांकन कराने, अवैध उत्खनन रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
खेल मैदान खोद डाला, श्मशान भी नहीं छोड़ा:गांव की सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन का आरोप; कलेक्टर से मिले ग्रामीण















Leave a Reply