खैरागढ़ नकली शराब कांड में 4 कर्मचारी बर्खास्त:आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड, विभाग ने अवैध कारोबार पर की कार्रवाई




खैरागढ़ जिले में सामने आए नकली शराब मामले के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट कर सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि एक आबकारी उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच में शराब दुकानों से जुड़े कर्मचारियों के शामिल होने का पता चला,उसके बाद यह कार्रवाई की गई। ब्लैकलिस्ट किए गए कर्मचारियों में विदेशी शराब दुकान खैरागढ़ के सेल्समैन भागवत वर्मा, देशी शराब दुकान खैरागढ़ के त्रिलोक कुमार, कम्पोजिट शराब दुकान जालबांधा के तिपेश कुमार सोनी और पूर्व जिला समन्वयक शक्ति नारायण सिंह शामिल हैं। विभाग ने इन्हें भविष्य में शराब दुकानों के संचालन से दूर रखने का फैसला लिया है। आबकारी उप निरीक्षक निलंबित मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने खैरागढ़ वृत्त के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि उनके प्रभार क्षेत्र में इस तरह की गंभीर अनियमितता कर्तव्य के प्रति लापरवाही और कमजोर निगरानी को दर्शाती है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग संभाग तय किया गया है। छापे में पकड़ा गया था नकली शराब का कारोबार दरअसल, 13 मई को थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजपूत होटल के पास एक किराए के मकान में छापा मारा था। यहां नकली शराब की बॉटलिंग और रीफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके से भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को रंगे हाथों पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान 130 बोतल गोवा स्पेशल व्हिस्की, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ, कुल 34 लीटर शराब, 203 ढक्कन, 720 लेबल स्टिकर, नकली होलोग्राम, जरीकेन समेत अन्य सामग्री जब्त की गई थी। जांच में सामने आया कि नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी। आबकारी विभाग ने पुलिस जांच में सहयोग करते हुए होलोग्राम, स्टिकर और शराब के नमूनों की जांच कराई। रिपोर्ट में पूर्व जिला समन्वयक शक्ति नारायण सिंह का भी जिक्र है, हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में उसका विभाग से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। शराब दुकानों में बढ़ाई गई निगरानी लगातार ओवररेटिंग और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है। देशी और विदेशी मदिरा दुकान खैरागढ़ में दो आरक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं उड़नदस्ता टीम और रात्रि गश्त के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। जालबांधा कम्पोजिट मदिरा दुकान की जांच में 1 लाख 24 हजार 450 रुपए की कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों से तत्काल रिकवरी भी कराई गई है। इसके अलावा स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *