![]()
बहराइच में खैरीघाट थाने से बच्ची हत्याकांड में फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद घायल आरोपी को शिवपुर अस्पताल लाया गया है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे सोबतिया मोड़ इमामगंज बंधे की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला… 15 मई 2026 की देर शाम मथुरा गांव निवासी मेवालाल ने अपनी नातिन के घर से गायब होने की सूचना खैरीघाट थाने में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन 16 मई को बच्ची का शव मक्के के खेत में बरामद हुआ। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच के दौरान मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अरुण पिता छोटेलाल निवासी मथुरा की घटना में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने घटना के दिन पहने गए कपड़े छिपाने की बात बताई। बरामदगी के लिए ले जाते समय रविवार शाम करीब 7 बजे आरोपी अलीनगर क्षेत्र से पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। रात करीब 9 बजे सोबतिया मोड़ इमामगंज बंधे पर चेकिंग के दौरान आरोपी अरुण का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला के पास से पुलिस कस्टड़ी से फरार हुआ था। यह नेपाल भागने के फिराक में था। सोहबतिया के पास बेलहा बहरौली तटबंध पर मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। मथुरा में मासूम बच्ची के हत्या कांड का मुख्य आरोपी है।
Source link
खैरीघाट थाने से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:बहराइच में जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, बच्ची हत्याकांड का आरोप है















Leave a Reply