![]()
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान खोखरा गांव निवासी संदीप पिता श्यामलाल पाटीदार (43) के रूप में हुई है। संदीप शनिवार रात अपने खेत पर बने बाड़े में सोने गया था। रविवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने संदीप का शव रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया। ग्रामीणों ने तत्काल पिपलियामंडी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिपलिया मंडी पुलिस के अनुसार, संदीप शनिवार रात रोज़ की तरह खेत पर सोने गया था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
Source link
खोखरा गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:खेत पर बाड़े में मिला शव, पिपलियामंडी पुलिस जांच में जुटी














Leave a Reply