गंगाघाट स्टेशन पर जीआरपी चौकी की दीवार तोड़ी:उन्नाव में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन हाईटेक होगा, यात्रियों की सुविधाओं के लिए लैस होगा




उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में, स्टेशन भवन के फाउंडेशन निर्माण में बाधा बन रही जीआरपी चौकी की दीवार को रविवार को तोड़ने का काम शुरू किया गया। रेलवे प्रशासन इस चौकी को प्लेटफॉर्म संख्या चार की ओर स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन भवन के नए फाउंडेशन के दायरे में जीआरपी चौकी की एक दीवार और टॉवर की दीवार आ रही थी। निर्माण कार्य में कोई रुकावट न आए, इसके लिए कार्यदायी संस्था और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर चौकी को आगे की ओर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नई जीआरपी चौकी का निर्माण प्लेटफॉर्म चार की दिशा में किया जाएगा। नई चौकी की लंबाई लगभग 27 फीट और चौड़ाई 11 फीट निर्धारित की गई है। वर्तमान चौकी का करीब आठ फीट हिस्सा स्टेशन भवन के फाउंडेशन क्षेत्र में आ रहा था, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी वजह से चौकी को नए स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भारतीय रेल द्वारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार, आकर्षक भवन निर्माण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफॉर्मों को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर में मशीनों और मजदूरों की आवाजाही बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद गंगाघाट रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *