![]()
बैतूल जिले में कल (सोमवार) गंगा दशमी पर्व मनाया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस अवसर पर जल संरक्षण और नदी संवर्धन के लिए जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई में होगा, जिसमें प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत जिलेभर में प्रभातफेरी, नदी एवं जलाशयों की परिक्रमा, साइकिल रैली, चुनरी अर्पण, पूजन-अर्चन और जल एवं नदी गीतों की प्रस्तुतियां सहित कई गतिविधियां होंगी। इसके अतिरिक्त, युवाओं और आमजन को जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी, सेमिनार और व्याख्यान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुलताई स्थित मां ताप्ती उद्गम स्थल पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शाम 6 बजे प्रभारी मंत्री का आगमन होगा। इसके उपरांत मां ताप्ती का पूजन-अर्चन, चुनरी अर्पण, घाट पर अभिषेक और महाआरती की जाएगी। मां ताप्ती परिक्रमा मार्ग स्थित भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिले के सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
Source link
गंगा दशमी पर मुलताई में होगा जल संरक्षण महाअभियान:ताप्ती उद्गम स्थल पर महाआरती, जल संवर्धन के लिए जनजागरूकता अभियान चलेगा















Leave a Reply