गंगा दशहरा पर सीएम सीएम आज कार्यक्रम में शामिल होंगे:शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन पर 300 फीट चुनरी अर्पित करेंगे




उज्जैन में सोमवार से शुरू हुई मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का समापन मंगलवार को गंगा दशहरा पर रामघाट पर होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। वे करीब 300 फीट लंबी चुनर मां शिप्रा को अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय नौसेना का बैंड और भजन गायिका मैथिली ठाकुर विशेष प्रस्तुति देंगी। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने मंच लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शरबत, फल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। सोमवार शाम दत्त अखाड़ा घाट पर इंदौर के कलाकार श्रेयांश शुक्ला और जबलपुर की लोक गायिका संजो बघेल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यह धार्मिक यात्रा शिप्रा लोक संस्कृति समिति के संयोजन में महाराज विक्रमादित्य रिसर्च इंस्टीट्यूट उज्जैन विकास प्राधिकरण, रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवंतिकापुरी और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई। पहले दिन यात्रा रामघाट से शुरू होकर नृसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला, महामृत्युंजय द्वार और प्रशांतिधाम होते हुए दत्त अखाड़ा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। दूसरे दिन यात्रा दत्त अखाड़ा से शुरू होकर रणजीत हनुमान, कालभैरव, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा और वाल्मीकि धाम होते हुए वापस रामघाट पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *