गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त, सुविधाओं पर जोर



लगातार बढ़ती गर्मी को नजर में रखते हुए नगरपालिका एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जल छत कि व्यवस्था लगातार बढ़ाई जारही है । साथ ही सरकार द्वारा गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए लगातार जन साधारण से दिन के समय अतिआवश्यक परिस्थितियों में ही निकलने के लिए अनुरोध किया जारहा है । उसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रेल यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था लगातार कांटाबांजी रेलवे स्टेशन में की जारही है साथ ही पशुओं के लिए स्थानीय सुरभि शोध एवं विकाश केंद्र द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी टंकी की व्यवस्था कि गई है । अग्रवाल सभा अध्यक्ष अशोक छापड़िया ने बताया कि स्थानीय श्री हरि भवन प्रांगण में स्थित स्थाई शीतल जल हेतु फ्रीजर उपलब्ध है एवं रोजान लगभग 2 हजार लीटर से ज्यादा पानी जनसाधारण द्वारा इस्तमाल होरहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *