गले में साड़ी फंसाकर महिला को बाइक से घसीटा:बोली- ससुराल वाले कहते हैं- मायके से रुपए लेकर आकर पढ़, नौकरी लगने पर ही रखेंगे




खंडवा में एक नवविवाहित महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के घंटों बाद होश में आई महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना का खुलासा किया। गले पर फांसी और पीटा पर घसीटने के निशान होने पर महिला ने बताया कि, उसके जान से मारने की कोशिश की गई है। वह ससुर वालों के चंगुल से भागने लगी तो पति ने गले में साड़ी फंसाकर बाइक से घसीटा। जिससे कि चोंटे आई हैं। घटना हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीबेड़ा की है। आशापुर चौकी पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ के दौरान जोगीबेड़ा निवासी पीड़िता पूजा तावड़े ने बताया कि, उसकी शादी को 7 साल हो चुके हैं। उसका 6 साल का बेटा है। मायका हरदा जिले का हैं। वह पढ़ी-लिखी ग्रेजुएट है। शादी के बाद से पति रोहित तावड़े उसके साथ मारपीट करता आया है। देवर और सास-ससुर भी पति का सपोर्ट करते हैं। सास-ससुर ने घर से पैसे निकाल लिए थे, इसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद हुआ और पति ने मारपीट की। देवरानी अतिथि शिक्षक बनी तो मुझ पर भी दबाव
पूजा ने बताया कि झगड़े की असल वजह उसकी पढ़ाई है। वह ग्रेजुएट है, लेकिन बेरोजगार है। वहीं उसकी देवरानी की अतिथि शिक्षक में नौकरी लग गई। देवरानी के पास डीएड-बीएड की डिग्री हैं, इसलिए उसकी नौकरी लग गई थी। उसने कहा कि अब मुझ पर भी दबाव बनाया जा रहा है, तू भी मायके वालों से रुपए लेकर आ और डीएड-बीएड की पढ़ाई कर, जब तेरी नौकरी लगेगी तभी तुझे रखेंगे। मुझे इतना पीटते हैं कि जीना मुश्किल हो जाता हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *