![]()
गुना शहर में सोमवार और मंगलवार को आधे शहर में बिजली कटौती रहेगी। विद्युत लाइन को सिंगल जेब्रा कंडक्टर से डबल जेब्रा कंडक्टर में बदलने और मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अनुसार 220 केव्ही उपकेंद्र गुना पर स्थापित 33 केव्ही हॉफ मेन बस को सिंगल जेब्रा कंडक्टर से डबल जेब्रा कंडक्टर में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 33/11 केव्ही सबस्टेशनों का मेंटेनेंस भी किया जाएगा। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगा असर जानकारी के मुताबिक 18 और 19 मई को 33 केव्ही गुना और नवोदय फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्लान शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन कॉलोनियों में रहेगी कटौती सोमवार को विद्यांचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तूरबा नगर और पोरवाल कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा मारुति शोरूम के सामने का क्षेत्र, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, बजरंगगढ़ बायपास रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, साईधाम पार्ट-2, विद्यार्थी नगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण और आकाशवाणी केंद्र क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जरूरत के अनुसार बढ़ या घट सकता है समय बिजली कंपनी ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती की समयावधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।
Source link
गुना में सोमवार-मंगलवार आधे शहर की बिजली रहेगी बंद:सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक 30 कॉलोनियों में कटौती; जरूरत के अनुसार बढ़ सकता है समय














Leave a Reply