गुना में JCB ने मारी थी भाई बहन को टक्कर:पेपर देकर लौटते समय हुई थी मौत; JCB जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार




गुना जिले के आरोन इलाके में सड़क हादसे में हुई भाई-बहन की मौत के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। JCB ने बाइक से जा रहे भाई बहन को टक्कर मारी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने JCB ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोन पुलिस ने बताया कि भाई-बहन की दर्दनाक मौत के मामले में वाहन की पहचान कर आरोपी जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुर्घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि 14 मई को आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरयाई निवासी विपिन पिता विशन पंथी उम्र 18 वर्ष अपनी बहन शिवानी पंथी उम्र 22 वर्ष को परीक्षा दिलाने के लिए आरोन कॉलेज लेकर आया था। परीक्षा के बाद दोनों भाई-बहन बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम सिरसी एवं ढिमरयाई के बीच हादसा हो गया था, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने 150 CCTV कैमरे खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए मृत भाई-बहन के परिजनों सहित सामाजिक और राजनैतिक संगठन आरोपी की शीघ्र पहचान करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद SP हितिका वासल द्वारा आरोपी वाहन चालक का जल्द पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार ने उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की। टीम ने लगभग 150 सीसीटीव्ही कैमरों का बारीकी से अवलोकन कर दुर्घटना का वास्तविक समय चिन्हित किया। जांच के दौरान पनबाड़ी हाट से आरोन बायपास तक मार्ग पर लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा कई संदिग्ध वाहनों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दुर्घटना करने में जेसीबी वाहन क्रमांक एमपी 08 डीए 0311 एवं उसके ड्राइवर की पहचान सुनिश्चित कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जेसीबी ड्राइ‌वर राजकुमार पिता फूलसिंह जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी आरोन को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *