![]()
गोंडा में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव वेद प्रकाश मिश्रा के बगीचे में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कौड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। युवक के शव के पास से एक पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव का है। यह मोटरसाइकिल अमरिक सिंह पुत्र मेवा सिंह, निवासी ग्राम बकरपुर, मोहाली, पंजाब के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब मोटरसाइकिल के मालिक के माध्यम से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कौड़िया थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। उन्होंने कहा कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा, पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान में बाधा आ रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पंजाब तक संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मृतक युवक के मुंह से झाग निकला हुआ था। उसने टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके हाथ में कलावा भी बंधा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Source link
गोंडा में बगीचे में मिला युवक का शव:पास में खड़ी पंजाब नंबर की बाइक बरामद, जांच जारी















Leave a Reply