गोंडा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकाली:गोंडा डीएम भी हुईं शामिल, महिलाओं के साथ जलाभिषेक किया




गोंडा में आज सोमवार को जिला प्रशासन और पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में पुरानी हनुमानगढ़ी मालवीय नगर से बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जिले की महिलाएं और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित कई अधिकारी शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों में कलश लेकर ‘भगवान सोमनाथ जय महादेव जय’ के नारों के साथ दुःख हरण नाथ मंदिर तक यात्रा की है। मंदिर पहुंचने पर सभी ने बाबा दुःख हरण नाथ की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया। भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक इस पर्व के तहत गोंडा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें दुःख हरण नाथ मंदिर में विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह पर्व इसलिए मनाया जा रहा है ताकि लोगों को हमारी पुरानी और ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के विकास और उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसे आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया। डीएम ने यह भी बताया कि गोंडा से सोमनाथ मंदिर तक एक यात्रा का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और वहां का प्रसाद भी गोंडा पहुंचा है। जिले के अन्य मंदिरों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां सोमनाथ संकल्प महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *