गोंडा-लखनऊ-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन 26 मई से होगी शुरू:विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह दिखाएंगे हरी झंडी, कोविड काल में हुई थी बंद




गोंडा समेत देवीपाटन मंडल के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। गोरखपुर से गोंडा के रास्ते लखनऊ तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 26 मई से शुरू होगा। गोंडा के सांसद और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह इस ट्रेन को गोंडा से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दी गई थी। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसके संचालन को मंजूरी दी थी। ट्रेन संख्या 55061/55062 गोरखपुर के नकहा जंगल से गोंडा होते हुए लखनऊ के डालीगंज स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने से गोंडा के साथ-साथ करनैलगंज, कैथौला, मैजापुर जैसे छोटे स्टेशनों से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पड़ोसी बलरामपुर जिले के तुलसीपुर, गैंसड़ी, पचपेड़वा और बढ़नी जैसे स्टेशनों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से इस क्षेत्र की आम जनता के लिए एक सस्ता और सुविधाजनक यात्रा साधन रही है। इसके अतिरिक्त, इस रूट पर ट्रेन चलने से 51 शक्तिपीठों में से एक मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। लाखों लोगों को प्रतिदिन आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *