गोरखपुर में पैर दबाकर छीना सोने का चैन:ई-रिक्शा से सफर कर रही थी पीड़िता, चार महिलाओं की गैंग ने चोरी को दिया अंजाम




गोरखपुर में ई रिक्शा से सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से महिलाओं के गैंग ने चैन चुरा लिया। साजिश के तहत उन्होंने पहले पीड़ित के पैर की ऊंगली दबा दी। दर्द होने पर जैसे ही वह नीचे देखने के लिए झुकी शातिर महिलाओं ने हाथ साफ कर लिया। पीड़िता जब घर पहुंची तब उन्हें चैन गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने पहले इधर-उधर ढूंढा। काफी देर तक नहीं मिलने के बाद उनके बेटे ने कैंट थाना पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक शिवाजीनगर रुस्तमपुर निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास प्रभा पांडेय 18 मई की दोपहर अपनी नतिनी को दिखाने बेतियाहाता में डा. एके मिश्रा के यहां गई थीं। डाक्टर को दिखाने के बाद वह दाउदपुर काली मंदिर तक पैदल आईं। वहां से बेला पब्लिक स्कूल की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गईं। जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। रास्ते में दो और युवतियां आकर बैठ गईं। इसके बाद महिलाओं ने उनकी सास का पैर की ऊंगली दबा दिया। पैर देखने के लिए वह नीचे झुकीं, इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन काट ली। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने गले में माला नहीं देखी तो घटना की जानकारी हुई। वह तुरंत परेशान हो गई। पहले इधर- उधर जाकर ढूंढा फिर काफी कोशिशों के बाद जब नहीं मिला तो उनके बेटे ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *