गोरखपुर में रविवार को पेट्रोल-डीजल की स्थिती सामान्य:आज डिपो से नहीं आएगा तेल, शाम तक पंप ड्राई होने के आसार




गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की चर्चाओं के बीच रविवार को शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य दिखाई दी। सुबह से लेकर दोपहर तक कई पंपों पर ज्यादा भीड़ नहीं रही और लोग आराम से पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। पंपों पर सिर्फ 2 से 4 गाड़ियां ही आती-जाती रहीं। हालांकि रविवार होने की वजह से तेल डिपो बंद रहता है। ऐसे में आज किसी भी पेट्रोल पंप को नई सप्लाई नहीं मिल सकेगी। इसी कारण माना जा रहा है कि शाम तक कुछ पंपों पर डीजल की कमी हो सकती है। इसके बावजूद पंप संचालकों का कहना है कि उनके पास फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसी किल्लत के बीच लोग सीएनजी पंपों की तरफ रुख कर रहे हैं। आसानी से मिलने के कारण वहा भीड़ अधिक हो जा रही है। सीएनजी फीलिंग अधिक न होने के कारण ऐसी स्थिती बन रही है। कई पंपों पर दिखी सामान्य स्थिति रविवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन पर हालात सामान्य रहे। यहां लोगों की आवाजाही कम थी और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं दिखी। इसके आगे दाउदपुर स्थित श्रीमाधव एचपी पेट्रोल पंप पर भी 5 से 7 लोग ही पेट्रोल भरवाते नजर आए। वहीं रेल म्यूजियम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भी स्थिति सामान्य बनी रही। वहां भी लोगों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और डीजल मिलता रहा। पंप संचालकों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं दाउदपुर स्थित श्रीमाधव एचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर राज नारायण सिंह ने बताया कि रविवार को आमतौर पर भीड़ कम रहती है। उन्होंने कहा कि आज नई सप्लाई नहीं आएगी, लेकिन उनके पास इतना तेल मौजूद है कि सोमवार तक काम चल जाएगा। उधर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के मैनेजर विजय भारती ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे तक उनके पंप पर करीब 15 हजार लीटर पेट्रोल और 7 हजार लीटर डीजल बचा हुआ था। उन्होंने कहा कि डीजल का स्टॉक शाम या रात तक खत्म हो सकता है, लेकिन पेट्रोल सोमवार तक उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से की अपील इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन लगातार सभी पेट्रोल पंपों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे घबराहट में जरूरत से ज्यादा तेल न भरवाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *