![]()
लखीमपुर खीरी के मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) में गोला तहसील ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। डिजिटल मॉनिटरिंग और समयबद्ध शिकायत निस्तारण के दम पर तहसील को जारी रैंकिंग में 100 में से 100 अंक मिले हैं। यह उपलब्धि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग के कारण हासिल हुई है। गोला तहसील लगातार ऑनलाइन जनशिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करती रही है। प्रशासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की नियमित डिजिटल समीक्षा की जा रही थी, जिससे शिकायतों का तेजी से समाधान संभव हुआ। जिले की अन्य तहसीलों ने भी इस रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है। मितौली, निघासन और मैलानी तहसीलों को 99-99 अंक प्राप्त हुए, जबकि पलिया को 98 और धौरहरा को 97 अंक मिले। मोहम्मदी तहसील को 85 अंक प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग, समयसीमा का पालन और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब ऑनलाइन शिकायतों पर पहले की तुलना में तेजी से कार्रवाई हो रही है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।
Source link
गोला तहसील आईजीआरएस में नंबर-1:लखीमपुर-खीरी ने डिजिटल मॉनिटरिंग से प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान















Leave a Reply