गोविंद नगर शार्ट सर्किट से टेलर की शॉप में आग:लपटों से वजह से पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची




गोविंदनगर में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से टेलर की दुकान में आग लग गई। कपड़ों में लगी आग से उठती लपटें देख इलाकाई लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास शुरू हुआ। गोविंद नगर के 12 ब्लाक निवासी सुरेंद्र लांबा की 5 ब्लाक में दीपक विश्वकर्मा के मकान में बोनटेक्स टेलर्स के नाम से दुकान हैं। दीपक के मुताबिक रोजाना की तरह वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से ऊंची–ऊंची लपटें उठने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच मार्केट के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के लिए पानी की बौछार शुरू की। गोविंद नगर थानाप्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। फायर ब्रिगेड कर्मी आग को काबू करने के प्रयास में लगे हैं। आग के कारण ही जाम की स्थिति भी बन गई थी। फिलहाल वाहनों को डायवर्ट दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *