![]()
आगर-मालवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रात में हो रही लगातार बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री रत्नेश अयाची को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रात्रिकालीन बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। रातभर बिजली आने-जाने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे खेती-किसानी से जुड़े लोगों को भी समस्या हो रही है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही बिजली कटौती से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने रात्रिकालीन बिजली कटौती को तत्काल बंद करने और नियमित तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने विद्युत विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
Source link
ग्रामीण क्षेत्रों में रात में कटौती से नाराजगी:अधीक्षण यंत्री को सौंपा ज्ञापन, नियमित आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी















Leave a Reply