ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग कार्यालय के कमरों तक पहुंची, दस्तावेज और सामान खाक




ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरों तक पहुंच गई। आग लगने से कमरों में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। शॉर्ट सर्किट से सबसे पहले आग कलेक्ट परिसर के नीचे स्थित एसबीआई बैंक के ऑफिस में लगी थी। उसके बाद कलेक्टर के ट्रेनिंग सेंटर के रूम में पहुंची थी। जहां का फर्नीचर शाहिद कंप्यूटर स्क्रीन अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। एसबीआई बैंक के ऑफिस में भी काफी सामान और दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारण हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *