![]()
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लेडीज पार्क में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे फ्रूट मंडी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, छात्रों के दो समूह किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे से बहस करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस कर रही जांच जनकगंज थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने या जांच में कानून व्यवस्था भंग होने की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले पर नजर रखी जा रही है।
Source link
ग्वालियर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट:जनकगंज फ्रूट मंडी के पास लेडीज पार्क में विवाद, वीडियो आया सामने
















Leave a Reply