![]()
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसी के मकान में किराए पर रहने वाले एक युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला पिछले 10 साल से अपने पति से अलग रह रही है और उनका तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। वह घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। करीब दो साल पहले महिला जिस मकान में किराए पर रहने आई थी, आरोपी अभिषेक नामक युवक भी वहीं रहता था। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। अच्छी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का वादा किया महिला ने बताया कि अभिषेक अक्सर उससे हमदर्दी भरी बातें करता था। जनवरी में जब महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे, अभिषेक उसके कमरे में आया। उसने महिला की अकेले बच्चों को पालने की स्थिति पर सहानुभूति जताते हुए एक अच्छी फैक्ट्री में नौकरी दिलवाने का वादा किया। इसी लालच का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी महिला का आरोप है कि युवक ने नौकरी का झांसा देकर दो से तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध करना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके अतिरिक्त, युवक ने नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से कई बार पैसे भी लिए। जब महिला ने और पैसे देने से मना किया, तो उसने उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अभिषेक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
ग्वालियर में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म:विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस















Leave a Reply