![]()
ग्वालियर में भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्र हित के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने साइकिल चलाकर ईंधन कम उपयोग करने की अपील की। इससे पहले सभापति मनोज तोमर भी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे चुके हैं। यह केवल सुझाव नहीं, भविष्य की आधारशिला भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात महत्वपूर्ण सूत्रों का आह्वान किया है। यह केवल सुझाव नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- पेट्रोल-डीजल, सोना और विदेशों से आयात होने वाले खाद्य तेलों पर निर्भरता कम करना आवश्यक है, क्योंकि इनके लिए देश को विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। दैनिक उपयोग में 25% ईंधन की बचत करें राजौरिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक उपयोग में 25 प्रतिशत ईंधन की बचत करें, तो यह देश की आर्थिक मजबूती में बड़ा योगदान साबित होगा। कार्यक्र में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, कमल माखीजानी, अभय चौधरी, अशोक शर्मा, अशोक जादौन, मधुसूदन भदौरिया, सुमन शर्मा, समीक्षा गुप्ता, रामबरन सिंह गुर्जर, मनोज तोमर, हरीश मैवाफरोश सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
ग्वालियर में भाजपा जिलाध्यक्ष साइकिल से पहुंचे कार्यक्रम स्थल:जयप्रकाश राजौरिया बोले- पेट्रोल-डीजल, सोना और खाद्य तेलों पर निर्भरता कम करना आवश्यक















Leave a Reply