ग्वालियर में मंदिर कब्जे पर दो पक्षों में मारपीट:पड़ाव थाना क्षेत्र के कैला देवी मंदिर में विवाद, पुलिस जांच जारी




ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित कैला देवी मंदिर में गुरुवार देर शाम मंदिर के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सेवा नगर रोड पर स्थित कैलादेवी मंदिर परिसर में हुई। बताया गया कि मंदिर के पुजारी रामगिरी का विवाद शशांक और हितांशु नामक युवकों से हुआ। पहले दोनों पक्षों के बीच मौखिक बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष पड़ाव थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इस विवाद में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। जानकारी मिली है कि मंदिर के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है और यह मामला कानूनी प्रक्रिया में भी है। हालांकि, पुलिस के समक्ष अभी तक कोई संबंधित दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *