ग्वालियर में युवक को सरेराह पीटा:पहले कार से बाइक को टक्कर मारी फिर लात-घूसों से पीटा, पुरानी रंजिश के चलते हमला




ग्वालियर के सिरोल रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। चार पहिया वाहन में सवार युवकों ने बाइक सवार युवक को रोककर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक शिव सिंह सुबह बाइक से डेयरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान सिरोल रोड पर पीछे से आए एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार से पांच युवक बाहर निकले और शिव सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी काफी देर तक सड़क पर युवक को घेरकर पीटते रहे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट में शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर जांच घटना का वीडियो सामने आने के बाद सिरोल पुलिस भी सक्रिय हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांच युवक मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। थाना प्रभारी गोविंद बगौली ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *