ग्वालियर में 6298 वकील आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि:स्टेट बार काउंसिल चुनाव की वोटिंग शुरू; 12 प्रत्याशी मैदान में, चार महिलाएं भी शामिल




ग्वालियर जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार 12 मई को मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला न्यायालय में बनाया गया मतदान केंद्र मतदान के लिए जिला न्यायालय भवन स्थित हनुमान मंदिर के सामने बने सुभाषचंद्र बोस बार कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए छह मतदान बूथ बनाए गए हैं। 6298 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का उपयोग ग्वालियर जिले में कुल 6298 अधिवक्ता मतदाता हैं। सभी अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 12 प्रत्याशी मैदान में, चार महिलाएं शामिल इस चुनाव में ग्वालियर से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिससे महिला भागीदारी को लेकर सकारात्मक संदेश मिल रहा है। हेल्प डेस्क से मिलेगी मतदान पर्ची मतदान केंद्र पहुंचने पर अधिवक्ताओं को सबसे पहले हेल्प डेस्क पर जाना होगा। यहां उन्हें नाम, मतदाता क्रमांक और बूथ क्रमांक दर्ज पर्ची दी जाएगी। इसके बाद निर्धारित बूथ पर जाकर मतदान किया जाएगा। पहचान पत्र या सनद जरूरी मतदान के दौरान पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा। अधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल या हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। पहचान पत्र नहीं होने पर अधिवक्ता अपनी सनद प्रस्तुत कर भी मतदान कर सकेंगे। प्रवेश और निकास के अलग रास्ते तय भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए मतदान केंद्र पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से समय पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *