![]()
राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे में घर की घंटी बजाने के शक में एक 8 साल की बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को सदर बाजार निवासी एक जनरल स्टोर संचालक ने बच्ची को पकड़कर थप्पड़ मारे और उसे जबरन घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। घटना के बाद डरी हुई मासूम ने खुद थाना प्रभारी को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। खिलचीपुर की रहने वाली यह मासूम गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए खुजनेर स्थित अपने नाना के घर आई हुई थी। रविवार को मोहल्ले के कुछ बच्चे लोगों के घरों की घंटी बजाकर भाग रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार में रहने वाले जनरल स्टोर संचालक राजेश साहू ने शक के आधार पर इस बच्ची को पकड़ लिया। घर में खींचने का किया कड़ा विरोध
परिजनों के आरोप के मुताबिक राजेश साहू मासूम को जबरन अपने घर के अंदर खींचकर ले जा रहा था। बच्ची ने इसका विरोध करते हुए दरवाजे पर पैर अड़ा दिए और मदद के लिए शोर मचाया। इस बात से गुस्साए आरोपी ने बच्ची के गाल और सिर पर कई थप्पड़ जड़ दिए। ‘मैंने घंटी नहीं बजाई थी अंकल’
घटना के बाद मासूम ने अपने पिता के मोबाइल से खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर को फोन लगाया। बच्ची ने टीआई से कहा, “हेलो अंकल… जिन अंकल ने मुझे मारा, वो मुझे पकड़कर घर के अंदर ले जा रहे थे। मैंने गेट पर पैर अड़ा दिए थे। उन्होंने मेरे गाल पर बहुत चांटे मारे और सिर में भी मारा। मैंने घंटी नहीं बजाई थी अंकल।” पिता ने दिया आवेदन, आरोपी की तलाश जारी
मासूम की फोन पर शिकायत सुनने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके बाद देर रात बच्ची के पिता ने खुजनेर थाने पहुंचकर आरोपी राजेश साहू के खिलाफ औपचारिक शिकायत का आवेदन जमा किया। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Source link
घंटी बजाने के शक में बच्ची को पीटा:मासूम ने टीआई को फोन कर कहा- अंकल, उन्होंने मुझे बहुत मारा; घर के अंदर खींचने का भी प्रयास किया















Leave a Reply