घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप:बागपत के बड़ौत में परिवार ने डीएम से लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार




बागपत के बड़ौत में एक परिवार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और महिलाओं से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बड़ौत की पट्टी मेहर गली राजकमल निवासी पुष्पेंद्र कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 मई की रात करीब 9:30 बजे वे अपने छोटे भाई के साथ मंडी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की। पुष्पेंद्र के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे, सरिया और कट्टे लेकर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पुष्पेंद्र के बुजुर्ग पिता और अन्य परिजनों को भी पीटा गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और महिलाओं के कानों के कुंडल लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि आरोपी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *