![]()
अनूपपुर के मौहरी गांव में बुधवार दोपहर को एक 16 साल की लड़की का शव उसके खेत में बने घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मी कोल के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। यह घटना तब सामने आई जब लक्ष्मी का बड़ा भाई मजदूरी करके दोपहर में खेत वाले घर पहुंचा। उसने देखा कि घर के एक दरवाजे पर ताला लगा है और दूसरा दरवाजा अंदर से बंद है। जब उसने किसी तरह अंदर झांककर देखा, तो उसकी बहन दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। उसने तुरंत शोर मचाकर गांव वालों और परिवार को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि लड़की मां अपने रिश्तेदार के घर गईं थीं। पिता भी किसी काम से आज राजेंद्रग्राम गए थे। भाई ने दोनों को घटना की जानकारी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी के पिता किसी काम से बाहर गए थे और मां भी रिश्तेदारी में गई हुई थी, इसलिए घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मौत की वजह अभी साफ नहीं लक्ष्मी के भाई और परिवार को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। शाम होने और अंधेरा बढ़ जाने की वजह से शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता चल सके।
Source link
घर में नाबालिग लड़की का शव फंदे पर मिला:भाई मजदूरी करने और माता-पिता बाहर गए थे; 9वीं क्लास में पढ़ती थी
















Leave a Reply