घर से 99 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी अंधेरे में फरार



रहली | पुलिस ने खमरिया वार्ड दो में घर में रखी विभिन्न प्रकार की 99 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60500 रुपए है। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि खमरिया वार्ड 2 में गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर घर में अवैध शराब का भंडारण किए है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर कमरे से 9 कार्टून में रखी सागर गोल्ड व्हिस्की के 450 पाव तथा दो प्लास्टिक बोरियों में रखी बॉम्बे व्हिस्की के 100 पाव मिले। प्रत्येक पाव 180 एमएल का पाया गया जो कुल लगभग 99 लीटर शराब है। अनुमानित कीमत करीब 60 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *