घाटमपुर के देवली गांव में सात दिवसीय बुद्ध कथा का,आयोजन:विधायक सरोज कुरील बोली- शांति और मानवता का दिया संदेश




घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवली में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम में रविवार को घाटमपुर विधायक सरोज कुरील शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता के संदेशों का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। विधायक के आगमन पर आयोजकों व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान बुद्ध के उपदेशों को सुनकर धर्म व सद्भाव का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरोज कुरील ने कहा कि बुद्ध कथा मानव जीवन को सत्य, अहिंसा, करुणा और सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान गौतम बुद्ध के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और मानवता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए भगवान बुद्ध के उपदेश अत्यंत प्रासंगिक हैं। विधायक ने श्रद्धालुओं से कथा को ध्यानपूर्वक सुनने और भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *