![]()
चंदौली जिले के बलुआ थानाक्षेत्र के गुरेरा गांव के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर फूलपुर निवासी श्रीराम राम (48) और किशन कुमार (45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। बलुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, चहनिया क्षेत्र के फूलपुर निवासी श्रीराम राम और किशन कुमार चहनिया कस्बे से तिरपाल खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। गुरेरा में हाईवे पर सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक श्रीराम राम की पत्नी का नाम मनोरमा देवी है और उनके तीन बच्चे चंदन, मनीष और अंतिमा कुमारी हैं। वहीं, किशन कुमार के तीन पुत्र दिनेश, प्रकाश और लालबाबू हैं। बताया गया है कि किशन कुमार के पुत्र दिनेश की शादी जून में होनी थी। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और फरार चालक को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की जांच जारी है।
Source link
चंदौली में ट्रैक्टर से दबकर दो चचेरे भाइयों की मौत:हाईवे पर पर बाइक सवारों को मारी टक्कर, चालक फरार














Leave a Reply