भास्कर संवाददाता | सागर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन एवं प्रभारी संयुक्त संचालक मनीषा अलेक्जेंडर से मुलाकात कर चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान से संबंधित मामलों पर चर्चा की। प्रभारी संयुक्त संचालक ने बताया कि व्याख्याताओं से जुड़े सभी प्रकरणों का निराकरण हो चुका है और कोई मामला लंबित नहीं है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान सूची का कार्य अंतिम चरण में है तथा जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद खान, प्रदेश मंत्री प्रदीप सिंह, जिला अध्यक्ष गणेशराम कोरी, रघुवर प्रसाद अहिरवार एवं जयराम आठया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Source link
चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान सूची जल्द होगी जारी










Leave a Reply